Azamgarh news :यातायात माह नवम्बर का भव्य समापन

यातायात माह नवम्बर का भव्य समापन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद आज़मगढ़ में दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक यातायात माह – नवंबर 2025 का आयोजन जन-जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना-नियंत्रण के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर किया गया।
यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के तहत जनपदीय व ट्रैफिक पुलिस आजमगढ़ द्वारा कुल 54,051 वाहनों का चालान किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री शुभम तोदी के नेतृत्व में पूरे माह विविध कार्यक्रम संचालित किए गए।
आज 30.11.2025 को पुलिस लाइन के सभागार में यातायात माह समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।
पूरे माह संचालित कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण
(01.11.2025–30.11.2025) 01 नवंबर 2025 – शुभारम्भ
यातायात माह का उद्घाटन
सुरक्षित यातायात की शपथ
जनजागरूकता संदेश प्रसार
दिनांक 01 नवम्बर 2025 को जनपद आजमगढ़ में “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री डॉ0 अनिल कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में किया गया।
02–08 नवंबर 2025
02 नवम्बर
हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी जागरूकता
दोपहिया/तीनपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग
दोपहिया चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने हेतु प्रेरित किया गया।
चारपहिया वाहनों में आगे–पीछे सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
मान्य ड्राइविंग लाइसेंस रखने, नवीनीकरण कराने व नियमों का पालन करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
03 नवम्बर
ट्रैफिक कर्मियों का प्रशिक्षण
यातायात नियमों व MV एक्ट का अद्यतन ज्ञान
स्पीड गन, ई-चालान, CCTV आदि आधुनिक उपकरणों का संचालन
दुर्घटना प्रबंधन व प्राथमिक उपचार
ब्लैक स्पॉट व क्रिटिकल कॉरिडोर की समझ
भीड़, VIP मूवमेंट व बड़े आयोजनों का प्रबंधन
चौराहों पर व्यावहारिक फील्ड-ड्रिल
जनसंपर्क, संवाद कौशल व तनाव प्रबंधन
04 नवम्बर
ऑटो–टैक्सी चालकों की काउंसलिंग
सुरक्षित ड्राइविंग, रफ्तार नियंत्रण एवं लेन अनुशासन पर मार्गदर्शन
यात्रियों के प्रति शिष्ट व्यवहार व ओवरचार्जिंग से बचने की सलाह
हेलमेट/सीट बेल्ट, दस्तावेज़ (DL, RC, Insurance) व नंबर प्लेट अनुपालन पर समझाइश
नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं मोबाइल के दुरुपयोग से बचने की चेतावनी
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्टॉप–पॉइंट व पार्किंग नियमों का पालन कराने हेतु प्रेरित
05 नवम्बर
भारी वाहन चालकों का प्रशिक्षण
लंबी दूरी पर सुरक्षित ड्राइविंग एवं थकान प्रबंधन
ओवरलोडिंग से बचाव व वाहन फिटनेस के नियम
ब्लाइंड-स्पॉट, ब्रेकिंग दूरी व रिवर्सिंग तकनीक
नशे से दूर रहकर जिम्मेदार ड्राइविंग
हाईवे पर लेन अनुशासन व आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया
दुपहिया चालकों में सीट बेल्ट व हेलमेट अभियान
दुपहिया चालकों व सवारियों को हेलमेट अनिवार्यता की जागरूकता
हेलमेट की गुणवत्ता (ISI मार्क) व सही तरीके से बांधने की अपील
स्कूटर/बाइक में पीछे बैठने वालों हेतु सीट बेल्ट/ग्रैब-हैंडल सुरक्षा संदेश
युवाओं में तेज गति, स्टंट व मोबाइल उपयोग से बचाव का अभियान
स्कूल–कॉलेज व बाजार क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम
06 नवम्बर
स्कूलों में यातायात जागरूकता कक्षाएं
छात्रों को ट्रैफिक नियम, सड़क संकेत व लेन अनुशासन की जानकारी
हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेब्रा क्रॉसिंग व सुरक्षित पैदल चलने की शिक्षा
रोड सेफ्टी क्विज़, पोस्टर–निर्माण व नाटक के माध्यम से जागरूकता
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना प्रणाली से अवगत कराया गया
ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाइव डेमो व सजीव सड़क सुरक्षा अभ्यास कराया गया
07 नवम्बर
शनिवार–रविवार विशेष चेकिंग
सप्ताहांत पर हाईवे, बाजार व प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान
हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट व नशे में ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती
ओवरस्पीडिंग, स्टंट व ओवरलोडिंग पर प्रभावी निगरानी
यात्रियों व राहगीरों को सुरक्षित आवागमन हेतु जागरूक किया गया
08 नवम्बर
सोशल मीडिया पर “मैं जिम्मेदार चालक हूं” अभियान
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाया गया
लोगों से “मैं जिम्मेदार चालक हूं” लिखकर फोटो/वीडियो पोस्ट करने की अपील
हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड कंट्रोल व नो–मोबाइल ड्राइविंग संदेश व्यापक रूप से प्रसारित
युवाओं, संस्थाओं व आमजन की बड़ी सहभागिता प्राप्त
हजारों यूज़र्स ने हैशटैग के साथ भाग लेकर सड़क सुरक्षा संदेश को वायरल किया
09–13 नवंबर 2025
09 नवम्बर
फ्लाईओवर, पेट्रोल पंप एवं प्रमुख चौराहों पर ओवरस्पीड चेकिंग
शहर एवं हाईवे के प्रमुख फ्लाईओवरों पर स्पीड गन की सहायता से ओवरस्पीडिंग वाहनों की चेकिंग की गई।
पेट्रोल पंपों के आसपास सुरक्षा दृष्टि से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा मोबाइल उपयोग पर कार्रवाई की गई।
प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त टीमों की तैनाती कर ओवरस्पीडिंग रोकने हेतु सघन चेकिंग की गई।
10 नवम्बर
हेडलाइट सही उपयोग जागरूकता
रात के समय डिम–डिपर का उपयोग, हाई बीम से बचाव तथा सही हेडलाइट ऊंचाई के महत्व पर विशेष जागरूकता की गई।
मोटरसाइकिल व कार चालकों को हेडलाइट के गलत उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
11 नवम्बर
ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन
जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर दुर्घटना कारकों का मूल्यांकन किया गया।
रोड इंजीनियरिंग सुधार हेतु संकेतक पट्टिकाएं, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, वार्निंग बोर्ड आदि लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
12 नवंबर
स्कूली बच्चों को सड़क पार करने के नियमों की शिक्षा
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग, सिग्नल समझ, सड़क पार करने की 3-स्टेप विधि (देखो–सोचो–चलो) सिखाई गई।
छात्रों को हेलमेट/सीट बेल्ट का महत्व एवं स्कूल वैन-बस सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
रोड सेफ्टी FM रेडियो कार्यक्रम
FM रेडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित किए गए।
वरिष्ठ नागरिकों, ट्रैफिक विशेषज्ञों व पुलिस अधिकारियों ने लाइव कार्यक्रम में सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट–सीट बेल्ट अनुपालन और ओवरस्पीडिंग रोकथाम पर जागरूक किया।
13 नवंबर
शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान
जिलेभर में नाइट चेकिंग पॉइंट बनाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
ब्रेथएनालाइज़र की सहायता से दर्जनों वाहनों की जांच की गई।
नशे में ड्राइविंग के खतरों पर आमजन को मौके पर ही समझाया गया तथा चेतावनी-पत्र वितरित किए गए।
ऑटो–डंपर, ट्रक एवं बस चालकों का विशेष प्रशिक्षण
भारी वाहनों के चालकों को ब्लाइंड स्पॉट, ब्रेकिंग दूरी, ओवरलोडिंग के खतरे, और परीक्षा-पूर्व वाहन फिटनेस की जानकारी दी गई।
लंबी दूरी वाली यात्रा में थकान प्रबंधन, लेन अनुशासन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ROADIES WARRIOR क्लब द्वारा बाइकिंग सुरक्षा जागरूकता
रोडीज़ वारियर क्लब के सदस्यों ने युवाओं में सुरक्षित बाइकिंग संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान चलाया।
हेलमेट की अनिवार्यता, रफ्तार नियंत्रण, स्टंट से बचाव और मोबाइल उपयोग न करने के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।
शहर के प्रमुख स्थानों पर मोटरसाइकिल राइड से जागरूकता रैली भी निकाली गई।
14–20 नवंबर 2025
14 नवम्बर
LIVE ACCIDENT AWARENESS – सड़क दुर्घटना का लाइव डेमो
सड़क दुर्घटना का लाइव डेमो (Live Accident Demonstration)
जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु सड़क दुर्घटना का सजीव (Live) डेमो आयोजित किया गया।
ट्रैफिक पुलिस, फायर सर्विस, एम्बुलेंस टीम व होमगार्ड द्वारा दुर्घटना-स्थल पर वास्तविक परिस्थितियों जैसे—वाहन टक्कर, घायलों को प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर लोडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन—का प्रदर्शन किया गया।
मौके पर लोगों को दिखाया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद क्या-क्या प्राथमिक कदम उठाने चाहिए।
112 व एम्बुलेंस सेवा को सूचना देने, घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा भीड़-भाड़ नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड कंट्रोल व मोबाइल–फ्री ड्राइविंग के महत्व को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।
स्कूल/कॉलेज के छात्रों, ऑटो–टैक्सी चालकों, ट्रक ड्राइवरों और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मानवीय त्रासदी को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
आधुनिक रंगोली द्वारा सड़क सुरक्षा थीम
अवैध कट/यू-टर्न बंद कराने की कार्यवाही
किन्नरों का सहयोग LGBTQ समुदाय का सहयोग लिया गया।
रोड मृतकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराया गया।
15 नवम्बर 2025
ट्रेफिक साइन, ई-रिक्शा, ई-रिक्शा रूट व्यवस्था
ड्राइवरों को लाइसेंस/दस्तावेजी जानकारी
होटल/ढाबों पर सुरक्षा जागरूकता
16 नवम्बर 2025
ट्रैफिक कर्मियों को व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रशिक्षण
प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
17 नवम्बर 2025
हाई-वे सुरक्षा व ऑटो-रिक्शा दिवसीय प्रशिक्षण
वाहन रख-रखाव जागरूकता
18 नवम्बर 2025
पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षा कार्यशाला
ट्रैफिक सर्कल/चौराहों का निरीक्षण
19 नवम्बर 2025
गलत पार्किंग, लाल बत्ती उल्लंघन पर कार्रवाई
होटल/ढाबों पर पंपलेट वितरण
20 नवम्बर 2025
सिग्नल लाइट जागरूकता
सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम लाइव से सुरक्षा संदेश
नशे में गाड़ी चलाने पर कड़ी कार्रवाई
21–23 नवंबर 2025
21 नवम्बर
ग्रीन ट्रैफिक डे – प्रदूषण चेकिंग
ट्रैफिक वॉलिंटियर सम्मान समारोह
22 नवम्बर 2025
सर्दियों में फॉग-लाइट उपयोग जागरूकता
स्टॉप लाइन व ओवर स्पीड चेकिंग
23 नवम्बर 2025
रोड ब्रदर्स के सहयोग से बाइक राइडिंग सुरक्षा
मोबाइल उपयोग/गलत दिशा में चलने पर कार्रवाई
24–28 नवंबर 2025
24 नवम्बर
रिफ्लेक्टर, संकेत बोर्ड लगाए जाना
प्राथमिक उपचार व गोल्डन ऑवर का प्रशिक्षण
25 नवम्बर
ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी संकेत
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता
दिव्यांग जनों द्वारा ट्राईसाइकिल पर बैठकर जनता से अपील
26 नवम्बर
मेंटेनेंस/एचएसआरपी/हेलमेट वितरण
ओवरस्पीड व सीट बेल्ट चेकिंग
27 नवम्बर
दोपहिया/तीनपहिया/चारपहिया चालकों का शपथ कार्यक्रम
“गुड सेमेरिटन” जागरूकता
28 नवम्बर
PWD, ट्रक ड्राइवर, समाज सेवा समूहों का प्रशिक्षण
सड़क दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि समारोह
सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम किया गया।
29–30 नवंबर 2025 (समापन)
बड़े स्तर पर हेलमेट, सीट बेल्ट व डाक्यूमेंट चेकिंग
जिलेभर में प्रमुख चौराहों, बाजारों व हाईवे पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
हेलमेट, सीट बेल्ट, मान्य DL, RC, Insurance, PUC आदि दस्तावेज़ों की गहन जांच की गई।
नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान व मौके पर जागरूकता दोनों की कार्रवाई की गई।
वाहन फिटनेस निरीक्षण
ऑटो, बस, ट्रक एवं स्कूल वाहनों का फिटनेस निरीक्षण किया गया।
ब्रेक, इंडिकेटर, टायर, हेडलाइट, फॉग लाइट व प्रेशर हॉर्न की जांच की गई।
खराब व जोखिमयुक्त वाहनों को नोटिस जारी किया गया और सुधार के निर्देश प्रदान किए गए।
अवयस्क (Underage) वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान
बिना लाइसेंस/अवयस्क चालकों पर विशेष निगरानी की गई।
स्कूलों के बाहर, कोचिंग क्षेत्रों व बाजारों में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की गई।
अभिभावकों को नोटिस देते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु नियम पालन की अपील की गई।
30 नवम्बर 2025
आज दिनांक- 30.11.2025 को पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
समाजसेवी संस्थाएं, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवक व ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को प्रमाणपत्र प्रदान
महीने भर के अभियानों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया
सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों से सतत सहयोग की अपील की गई।
उक्त कार्यक्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहें ।
जनपद आजमगढ़ में यातायात माह के दौरान किये गये चालान/प्रचार प्रसार के दृष्टिगत पुरस्कृत हेतु नामित अधिकारी/कर्मचारी/थाना का विवरण निम्नवत है-
1- सर्वाधिक चालान- उ0नि0 संजय सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2- सर्वाधिक चालान (यातायात)- उ0नि0 संतोष कुमार श्रीवास्तव
3- सर्वाधिक चालान (थाना)- मुबारकपुर, आजमगढ़
4- यातायात जागरूकता में उत्कृष्ठ कार्य करने वाला (थाना)- नगर कोतवाली आजमगढ़
5- यातायात जागरूकता में उत्कृष्ठ कार्य करने वाला (पुलिस चौकी)- लालगंज, थाना देवगांव आजमगढ़
6- यायायात कार्यालय में उत्कृष्ठ कार्य करने वाला कर्मचारी- मु0आ0 ट्रैफिक पुलिस राजेन्द्र कुमार
7- सर्वाधिक चालान प्रतिशत में (थाना)- जहानागंज, आजमगढ़
8- सर्वाधिक चालान प्रतिशत में (सर्किल)- शुभम तोदी, सीओ नगर/यातायात आजमगढ़
9- सर्वाधिक चालान प्रतिशत में (निरीक्षक)- संजय कुमार पाल, ट्रैफिक निरीक्षक आजमगढ़
10- सर्वाधिक चालान प्रतिशत में (उ0नि0)- जयशंकर सिंह, ट्रैफिक उप-निरीक्षक, आजमगढ़
11- सर्वाधिक चालान प्रतिशत में (उ0नि0)- दिलिप कुमार बिन्द, ट्रैफिक उप-निरीक्षक, आजमगढ़
नोट- यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के तहत जनपदीय व ट्रैफिक पुलिस आजमगढ़ द्वारा कुल 54,051 वाहनों का चालान किया गया है।यातायात माह – प्रमुख उपलब्धियाँ
30 दिनों में 100+ कार्यक्रमों का सफल आयोजन
स्कूल–कॉलेजों में 15,000+ छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण
24 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का उन्नत प्रशिक्षण
50+ ब्लैक स्पॉट पुनरीक्षण एवं मार्ग सुधार सुझाव
सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक संदेश प्रसार
ट्विटर हैण्डल पर फॉलोअर की बढ़ोत्तरी
होटल/ढाबों/ट्रक–ड्राइवर यूनियन से बड़ी सहभागिता
नाटक कम्पनी द्वारा यमराज के भेष में लोगों से अपील
दिव्यांग जनों द्वारा ट्राईसाइकिल पर बैठकर जनता से अपील
किन्नरों का सहयोग LGBTQ समुदाय का सहयोग लिया गया।
अंग्रेजी मीडिया (टाइम्स ऑफ इंडिया/हिन्दुस्तान टाइम्स आदि) से उत्कृष्ट समन्वय
शपथ पत्र अभियान (10 हजार से अधिक) संचालित
जनता को निःशुल्क 1000 हेलमेट वितरण
35,000 वाहनो पर रिपलेक्टर टेप लगाया गया
बिना नम्बर प्लेट 600 वाहनो को सीज किया गया।
विभिन्न चौराहों पर जेबरा क्रासिंग बनावायी गयी।
वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एफएम रेडियो से जागरूकता संदेश
लाईव एक्सीडेन्ट डेमो कार्यक्रम आयोजित
व्यापक जन सहयोग प्राप्त किया गया।
“वॉश एण्ड गो” कार्यक्रम के तहत ट्रक ड्राइवरों को थकान दूर करने एवं सतर्क ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ट्रक ड्राइवरों का चेहरा धुलवाकर उन्हें तरोताज़ा किया गया तथा यातायात हेतु जागरूक करते हुए सुरक्षित रूप से अपने गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।
सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम किया गया।
रोड मृतकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराया गया।
जागरूकता रैली करायी गयी।
जेबरा क्रासिंग के बारे मे जागरूक किया गया।
निष्कर्ष
जनपद आज़मगढ़ में आयोजित यातायात माह – नवंबर 2025 अत्यंत सफल रहा।
माह भर की जागरूकता गतिविधियों से नागरिकों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जनपद पुलिस Zero Fatality District लक्ष्य की दिशा में भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button