Jabalpur accident:बरेला के नागा घाटी में ओवर टेक के दौरान पीछे वाला ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक
Jabalpur today news:During overtaking in Naga Valley of Barela, the truck behind lost control and overturned, the driver narrowly escaped.
जबलपुर:बरेला थानांतर्गत नागा घाटी में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए आगे चल रहे ट्रक को कट मारते हुए ओवर टेक किया जिसके चलते पीछे वाला ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।वही गनीमत रही कि ट्रक चालक बाल बाल बच गया।जहाँ ट्रक चालक मुबारक ने बताया की वह तारो का बंडल लेकर रायपुर से दिल्ली जा रहा था।जैसे ही नागा घाटी में उनका ट्रक पहुचा पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ओवर टेक किया।जिससे उनका ट्रक अनियंत्रित होते हुए पलट गया।वही सूचना पर पहुची पुलिस ने ओवर टेक करने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है ।
बाइट मुबारक खान
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



