Azamgarh news:भवतर मेले के आखिरी दिन उमड़ी भीड़
Crowds gathered on the last day of Bhavatar Fair

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू (भवतर) मैं गोविंद दशमी के दिन लगने वाले दो दिवसीय मेले में सोमवार को दूसरे दिन भी लगातार काफी भीड़ देखने के लिए मिली। जहां श्रद्धालु सुबह से ही जलाशय मे स्नान करने के बाद खिच्चड़ चढ़ाते हुए नजर आए वही बच्चे झूले का आनंद उठाये वही काफी मात्रा में महिलाएं टैटू बनवाती हुई नजर आई। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू ( भवतर )गांव मे आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व गोविंद दशमी के दिन बाबा युवराज दास ने बाबा युवराज दास देवदत्त दास मठ संस्थान भवतर कुटी सराय पलटू द्वारा मेले का आयोजन किया गया था तब से निरंतर हर वर्ष गोविंद दशमी के दिन दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दूसरे दिन सोमवार को जहां लोग मंदिर में दर्शन किए और खिच्चड़ चढ़ाएं वही बच्चे झूले का आनंद उठाते हुए नजर आए। मेले मे टैटू की भी कई दुकानें लगी थी जहां पर काफी मात्रा में महिलाएं टैटू बनवाती हुई नजर आई।मेले मे दुकानदारों द्वारा कृषि संबंधित हाथा, कुदाल,खुरपी, रम्पा समेत अन्य सामानों की दुकान लगाए गए थे और वहां से किसान सामान खरीदते हुए नजर आ रहे थे वहीं मेले में बड़ा वाला झूला, नाय झूला,ब्रेक डांस, रेलगाड़ी झूला, मिकी माउस झूला, जंपीग समेत अनेक झूठों का आनंद बच्चे उठाए। मेले मे महिलाएं, घरेलु सामान, गन्ना, जिलेबी,गट्टा, मोमफली, खांजा, सिंगार की सामान खरीदती हुई वही बच्चे गुब्बारे और खिलौने खरीदते हुए नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नजर आए।मेले महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी।मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल राय ने बताया की यह मेला लगभग 300 वर्ष पूर्व महंत युवराज दास ने शुरू किया था जो कि अभी तक निरंतर चल आ रहा है आज मेले का तीसरा दिन है और सभी लोग मेले का आनंद उठा रहे हैं।



