Azamgarh news :चोरी के सामान व नकदी के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के सामान व नकदी के साथ एक गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
चन्द्रदेव राय पुत्र स्व. रामजनम राय, निवासी ग्राम गोधौरा, थाना जहानागंज द्वारा दिनांक 21.10.2025 को सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों ने उनके भाई के मकान का ताला, दीवार व दरवाजे तोड़कर घर के अंदर रखा कीमती सामान—सोने की चेन, झुमका, तिलक के चाँदी के सामान, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन एवं अन्य घरेलू वस्तुएँ चोरी कर ली हैं।
तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 323/25 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर उ0नि0 अजय निषाद द्वारा विवेचना की जा रही है।आज
दिनांक 01.12.2025 को उ0नि0 अजय निषाद, मय टीम हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, का0 शिवम चौधरी, का0 हरेन्द्र सिंह द्वारा अकबेलपुर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोधौरा चोरी कांड से संबंधित अभियुक्त सोनापुर गांव के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ ट्रांसफार्मर के पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर समय 01:30 बजे हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम–
पप्पू राय पुत्र लालजी राय, निवासी गोधौरा, थाना जहानागंज, उम्र 45 वर्ष बताया।
अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से
₹7,500/- (500 रुपये के 15 नोट) बरामद हुए।
अभियुक्त की निशानदेही पर सोनापुर गांव स्थित एक खण्डहर कमरे से एक बोरी में छिपाया गया चोरी का सामान बरामद हुआ।
बरामद सामान
1. एक अदद छोटा सिलेंडर
2. दो अदद एल्युमिनियम भगौना
3. एक अदद स्टील की बाल्टी
4. एक अदद लोहे का तवा
5. एक अदद एल्युमिनियम कुकर
6. नकदी ₹7,500/-
अभियुक्त पप्पू राय ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि–
वह अपने साथी मोनू राजभर पुत्र दूधनाथ राजभर (निवासी गोधौरा) एवं एक अज्ञात व्यक्ति के साथ चन्द्रदेव राय के बंद पड़े घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
घर की चाबी स्थान की जानकारी उसी ने दी तथा वह बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।
चोरी किए सामान को बेचने के बाद उसे ₹20,000/- हिस्सा मिला था, जिसमें से ₹7,500/- शेष थे।
शेष चोरी का सामान सोनापुर स्थित खंडहर कमरे में छिपाकर रखा गया था, जिसे वह मौके पर लेकर बरामद कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button