Jabalpur news:बीटी तिराहा: दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, यातायात रहा प्रभावित

बीटी तिराहा: दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, यातायात रहा प्रभावित

गढ़ा थाना अंतर्गत

बीटी तिराहा पर आज सुबह दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

 

एडिशनल एसपी अंजना तिवारी के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। घटनास्थल पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने मिलकर सुचारू कराया।

 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बाइट अंजना तिवारी एडिशनल एसपी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button