Deoria news:वैश्विक मंच पर भलवानी के शिवम सिंह ने जीता कांस्य पदक लोगों ने दी बधाई

Deoria today news:

वैश्विक मंच पर भलुअनी के शिवम सिंह ने जीता कांस्य पदक, लोगों ने दी बधाई देवरिया।
भलुअनी, देवरिया । विश्व स्तर पर आयोजित विश्व कौशल एशिया ताइपेई 2025 में रोबोट प्रणाली एकीकरण श्रेणी में शिवम सिंह पुत्र अशोक सिंह ने अपने कौशल, कठोर परिश्रम और अद्भुत समर्पण के बल पर भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है ।
नगर पंचायत भलुअनी निवासी शिवम सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का प्रतिफल है बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों और पूरे नगर पंचायत क्षेत्र देवरिया जनपद सहित भारतवर्ष के लिए गौरव और प्रेरणा का अनूठा पल है।
निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने बधाई देते हुए कहा कि शिवम सिंह ने केवल एक पदक ही नहीं जीता है बल्कि करोड़ों भारतीयों के हृदय को जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है । उन्होंने यह सिद्ध किया है कि यदि संकल्प दृढ़ और प्रयास निरंतर हो तो विश्व में कोई भी मंच असंभव नहीं होता ।
उन्होंने कहा की आगे भी आप इसी प्रकार प्रगति करते रहें, हर कदम पर भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाते रहें क्योंकि यह तो केवल शुरुआत है, असली उड़ान अभी बाकी है ।
शिवम की इस उपलब्धि पर पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार, समाजसेवी भरत वर्मा, मनोज मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शौर्य सिंह, अक्षय गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं सूरज मद्धेशिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button