Deoria news, अपने मत की कीमत समझते हुए शीघ्र जमा करें sir फार्म संतोष मद्धेशिया

Deoria today news

अपने मत की कीमत को समझते हुए शीघ्र जमा करें SIR फार्म – सन्तोष मद्धेशिया वैश्य
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया । निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के संस्थापक नगर पंचायत भलुअनी निवासी सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने अपने पूरे परिवार का SIR फार्म भरकर बीएलओ अनिल कुमार को सौंपते हुए यूथ ब्रिगेड की मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी नागरिकों से शीघ्र ही SIR फार्म जमा करने की अपील की है ।
उन्होंने मतदाताओं को एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी नागरिक यह फॉर्म अवश्य भरें।
उन्होंने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक माह से चल रही है । उन्होंने सभी से फॉर्म भरने का आग्रह किया । चुनाव आयोग ने एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सात दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है ।
उन्होंने लोगों से विशेष अपील करते हुए कहा कि आप अपने अपने गांवों में सभी को जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति चाहे वह परिवार, मोहल्ले या गांव का हो एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति दिल्ली, आगरा, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में रहता है, लेकिन वह इस क्षेत्र का मूल निवासी है और उसका कहीं और वोट पंजीकृत नहीं है तो उसे यह फॉर्म अवश्य भरना चाहिए । उन्होंने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने से भविष्य में सरकारी सहायता और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने में मदद मिलने की संभावना बन सकती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button