Deoria news, थाना बरहज पुलिस द्वारा चार गो तस्करों को किया गया गिरफ्तार एक देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस एक अवैध चाकू बरामद

Deoria today news

थाना बरहज पुलिस द्वारा 04 गो-तस्करों को किया गया गिरफ्तार, 01 देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस व 01 अवैध चाकू बरामद
देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-305/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में वांछित 04 अभियुक्तों क्रमशः1. शकील अहमद पुत्र स्व0 शब्बीर निवासी फरिहां थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ 2. आजाद मोहम्मद उर्फ नाटे पुत्र निजामुद्दीन निवासी मिश्रौली थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 3. मो0 रऊफ पुत्र गुल्लू उर्फ गुलाम अहमद निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर व 4. करीमुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन सा0 सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.12.2025 को देईडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शकील अहमद के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त आजाद मोहम्मद उर्फ नाटे उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त में जुर्म धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य
उ0नि0 संतोष यादव
उ0नि0 सुबाष चंद यादव हे0का0 मंशोक कन्नौजिया
हे0का0 अखिलेश यादव
का0 दीपक यादव का0 अविनाश कुमार गुप्त
का0 अभिषेक सिंह
का0 रामचन्द्र मौर्या थाना बरहज जनपद देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button