Mau News:पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेशयादव घोसी पहुंच कर स्व सुधाकर सिंह को अर्पित किया श्रद्धासुमन। परिजनों को दिलाया भरोसा
Mau today news
घोसी। मऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेशयादव विधायक स्व सुधाकरसिंह के घोसी के दादनापुरअहिरौली स्थित आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। कहा कि सुधाकर सिंह जमीनी नेता थे।साथ ही लोगों से स्व सुधाकर सिंह की तरह उनके पुत्र सुजीत सिंह को भी सहयोग करने की अपिल किया। साथ ही उनके दोनों पुत्रों सुजीत सिंह, अजीत सिंह के साथ अन्य परिजनों से मिलकर कर हालचाल लिया। कहा कि एसआईआर हो लेकिन निष्पक्षता के साथ हो। चुनाव आयोग भाजपा की बी टीएम न बने।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि स्व सुधाकर सिंह जी एक जमीनी नेता थे। उनकी मौत से मुझे तथा पार्टी को नुकसान हुआ जिसकी भरपाई कठिन है। कहा कि हमारे स्व सुधाकरसिंह जमीन नेता थे। उनकी लोकप्रियता की ही देन आज उमड़ी भीड़ हैं। कहा कि जिस तरह से आप सभी ने स्व सुधाकरसिंह को समर्थन, सहयोग करते रहे, उसी तरह सुजीत सिंह का भी करते रहे। मेरा पूरा सहयोग करते रहे। आज मै जननेता स्व सुधाकरसिंह को उनके गांव आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। यही उनकी लोकप्रियता है।
इस अवसर पर विधायक अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधायक बसपा उमाशंकर सिंह, एमएलसी यशवंत सिंह, सांसद राजीव राय, विधायक संग्राम यादव, पूजा सरोज, विधायक राजेंद्र कुमार, भाजपा नेता सुनील गुप्ता,आकिब सिद्दीकी, राजेंद्र पाण्डेय, पूर्वचेयरमैन वसीम इकबाल, चेयरमैन मुन्नागुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।



