आजमगढ़ में वसूली प्रमाण पत्रों की समीक्षा बैठक, कई बैंक प्रबंधक गैरहाज़िर,एडीएम ने जताई नाराज़गी
Azamgarh: A review meeting of recovery certificates, many bank managers absent, ADM expresses displeasure

आजमगढ़ 02 दिसम्बर:राजस्व परिषद उ०प्र० अनुभाग-2 लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित बैंको द्वारा वसूली प्रमाण पत्र योजना कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली 2020 ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज वसूली प्रमाण पत्र की समीक्षा किये जाने निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गंभीर सिंह की अध्यक्षता में आज जिला प्रबंधक अग्रणी व जनपद के समस्त बैंको के शाखा प्रबंधको के साथ की गयी। समीक्षा बैठक में जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आर०ओ०, केनरा बैंक, यूको बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बडौदा यू०पी० बैंक, सेन्ट्रल बैंक आदि बैंक के शाखा प्रबंधक सूचना के बावजूद उपस्थित नही हुए, जिस पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी।अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा उपस्थित जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आर०ओ० व शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि वसूली प्रबंधन प्रणाली पर दर्ज वसूली प्रमाण पत्र में जो आर०सी० अबतक अप्राप्त है, उसे जिला संग्रह कार्यालय रूम नम्बर-55 में तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि तहसील में ऑनलाइन प्रेषित कर वसूली की कार्यवाही करायी जा सकें। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधक द्वारा सुझाव दिया गया कि बैंक परस्पर जमा तथा डिफाल्टर की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें, जिससे पता चल सके कि उक्त बाकीदार का दूसरे बैंक में धनराशि जमा है, उस खाता को कुर्क/सीज कर वसूली की कार्यवाही करने में आसानी हो सकती है। साथ ही बैंक के शाखा प्रबंधको द्वारा अवगत कराया गया कि जारी वसूली प्रमाण पत्रों की वसूली में तहसील स्तर पर प्रगति अच्छी नहीं है। जिसके लिए राजस्व विभाग व सम्बंधित बैंक की संयुक्त टीम के द्वारा बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार उत्पीड़क कार्यवाही करते हुए वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय।



