आजमगढ़:पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान महोत्सव एवं स्मृति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर लालगंज तहसील के गोमाडीह में किसान महोत्सव एवं स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दंगल, कुश्ती, कवि सम्मेलन, जादूगर, धोबिया नृत्य कंबल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए कार्य किया जिसे जीवन में कभी बुलाया नहीं जा सकता है । आज सरकार किसानों का हनन कर रही है,किसान महँगाई , खाद, पानी आदि की समस्या से त्रस्त है।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा का अंत किया आज किसान आत्महत्या कर रहा है , जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई।पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कहाकि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है किसान व नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर है । जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहाकि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, उन्होंने समाजवादी पार्टी के सरकार की उपलब्धियां को बनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर संग्राम यादव ,बेचई सरोज, अखिलेश यादव ,पूजा सरोज,पूर्व विधायक बबृजलाल सोनकर, रामदुलार राजभर, डॉ हरिराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, शैलेंद्र यादव , कवि भोजपुरी भूषण डॉ नंदा, जितेंद्र त्यागी ,ताज आजमी, सत्यम बजा आदि लोग उपस्थित थे।





