Deoria news: जिलाधिकारी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दोहराया सहयोग का संकल्प

Deoria today news:

जिलाधिकारी ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दोहराया सहयोग का संकल्प

देवरिया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बुधवार को प्रतिभाग किया और दिव्यांगजन से संवाद किया। कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों व गरिमा की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगजन के कल्याण, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे तथा किसी भी दिव्यांगजन को आवश्यक सुविधा से वंचित न रहना पड़े।
डीएम ने कहा कि दिव्यांगजन के लिए सुगम वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्ग मिलकर संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से आगे बढ़ें, तभी वास्तविक समावेश सुनिश्चित हो सकेगा।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button