Azamgarh news :बाल विवाह मुक्त भारत के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम चलाया गया
बाल विवाह मुक्त भारत के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम चलाया गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह ने बताया है कि निदेशालय महिला कल्याण उ०प्र० के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ व जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के स्तर से आज बाल विवाह मुक्त भारत के अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम (27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2025 तक) के प्रभावि क्रियान्वयन के सबन्ध में विशेष अभियान चलाया गया।
उच्च प्रा० वि० बछुआपार विकास खण्ड महराजगंज आजमगढ में डिस्ट्री मिशन क्वार्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय व डिस्ट्रीक क्वार्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन आजमगढ श्री संजय शाही के द्वारा उपस्थित बालक एव बालिकाओं में संगीत एव भाषण की प्रतियोगिता कराकर 10 बालक एवं बालिकाओं को कापी पेंसिल, रबड, कटर वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद यादव, जयप्रकाश यादव, ए०आर०पी० दिलीप कुमार व अन्य अध्यापको को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी व बताया गया की बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है जो बालक/ बालिकाओं को उनकी शिक्षा, स्वास्थ व बचपन से वछित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए साथ ही विभाग द्वारा सचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइन नम्बर 1090, 1098,181 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।



