Azamgarh news :किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना अंतर्गत वादिनी ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 21.09.2025 को उसकी 17 वर्ष की नाबालिग पुत्री को सुधीर माली पुत्र स्व0 अमरबहादुर ग्राम गैरवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा लिया है। काफी खोजबीन के बाद पता नही चलने पर थाना स्थानीय पर वादी ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर दिनांक 22.09.25 को मु0अ0स0 325/25 धारा 87,137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेश राय द्वारा प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान पता चला कि अभियुक्त सुधीर माली पुत्र स्व0 अमरबहादुर ग्राम गैरवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर ने बहला फुसला कर अगवा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की बरामदगी के पश्चात बयान, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) BNS व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।
आज दिनांक 05.12.25 को उ0नि0 राजेश राय मय हमराह के क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में फरहाबाद बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर खास से मिली की मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रानी की सराय बाइपास रोड पर खडा होकर कहीं जाने की फिराक में है, इस सूचना पर हम पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुधीर माली उपरोक्त को मौके पर पहुंच कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से उनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुधीर माली पुत्र स्व0 अमरबहादुर ग्राम गैरवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर बताया । नाम पता तस्दीक होने के उपरान्त अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी अन्तर्गत धारा 87,137(2),64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का बोध कराकर समय करीब 08.20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button