Azamgarh news:ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप जांच की मांग
Village head accused of corruption, demand for investigation

आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव के प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सोपा गया है और इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज तहसील क्षेत्र के बसही अकबालपुर गांव निवासी हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन ने जिलाधिकारी को आज एक प्रार्थना पत्र सोपा है और आरोप लगाया है कि उसके ग्राम पंचायत बसई अकबरपुर के ग्राम प्रधान साल्ही पुत्र सुफियान लगभग 15 वर्षों से ग्राम प्रधान है और मनबढ़ व दबंग कृष्ण के व्यक्ति हैं अपने मनबढ़ई व दबंगई के बल पर ग्राम पंचायत में तमाम भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत में गरीबों का जॉब कार्ड नहीं बनवाया गया है अमीरों को जॉब कार्ड बना हुआ है। कॉलोनी आवास देने के नाम पर पत्रों से दबा बनाकर पांच पांच हजार रूपये वसूल किया जाता है। ग्राम पंचायत में अमृतसरोवर के नाम पर 180000 का भुगतान कर लिया गया है लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस तरह के तमाम भ्रष्टाचार के आरोप हैदर अली ने लगाए हैं और जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कर कर कार्रवाई की मांग किए है।



