Azamgarh news:लेखपाल द्वारा बिना भौतिक सत्यापन के ही प्रमाण पत्रों को किया जा रहा है निरस्त,वैकेंसी भरने में हो रही दिक्कत

Lekhpals are cancelling certificates without physical verification, creating problems in filling vacancies.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

Azamgarh news:

रानी की सराय,/आजमगढ़ प्रदेश में होमगार्ड और आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों को लेखपालों द्वारा बिना भौतिक सत्यापन के निरस्त किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि लेखपाल घर बैठे ही रिपोर्ट लगाकर आवेदनों को खारिज कर रहे हैं। इस प्रक्रिया से न केवल आवेदकों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग भर्ती प्रक्रिया से भी वंचित हो जा रहे हैं ।रानी की सराय ब्लॉक में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जहां सेठवल और सेमरहा, बांकीपुर जैसे क्षेत्रों के लेखपाल बिना किसी पूर्व सूचना के आवेदन रद्द कर रहे हैं। इतना ही नहीं आवेदन पत्र पर अगर मोबाइल नंबर नहीं लगा तो प्रमाण पत्र निरस्त हो जाएगा। लेखपालों के फील्ड में अनुपस्थित रहने और उनके आने-जाने के समय की अनिश्चितता के कारण लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बिचौलियों का सहारा लेने को मजबूर हैं।इस समस्या से परेशान आवेदकों ने जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि उनके आवेदन पत्रों को जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए ताकि वे होमगार्ड और आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में अपने आवश्यक प्रमाण पत्र जमा कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button