Azamgarh news :दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सुखदेव राम पुत्र स्व. चेतू राम निवासी ग्राम पकड़ी कला थाना तरवाँ, तहसील मेहनगर, जनपद आज़मगढ़ द्वारा प्रार्थना–पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उनकी पोती प्रीति पुत्री गंगा प्रसाद को आरोपीगण द्वारा दहेज की प्रताड़ना दी जाती थी तथा पाँच लाख रुपये व मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी।
उक्त मांग पूरी न होने पर आरोपीगण द्वारा प्रीति के साथ मारपीट, गाली–गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे मगही नदी में धकेल दिया गया, जिससे वह नदी में डूब गई तथा शव बरामद नहीं हो सका।
इस सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 255/25 धारा 85/80/61(2)/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम—
1. श्याम दुलारी
2. खदेरू राम
3. पंकज कुमार
4. सुनीता
5. सूरज कुमार
6. प्रमोद यादव
निवासीगण नेतपुर थाना जहानागंज—पंजीकृत किया गया। विवेचना श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर महोदया द्वारा संपादित की जा रही है।
दिनांक 06.12.2025 को उ0नि0 अजय निषाद मय हमराही आरक्षी सुरेन्द्र कुमार एवं म0आ0 शिखा सिंह द्वारा चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में, मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्ता श्रीमती श्याम दुलारी पत्नी खदेरू राम, निवासी ग्राम नेतपुर थाना जहानागंज, उम्र लगभग 55 वर्ष को उसके घर से समय 11:30 बजे विधिसंगत तरीके से हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।



