Azamgarh news :इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज क्षेत्र की एक पीड़िता के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनकी फोटो एवं वीडियो वायरल किए जा रहे थे, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही थी। साथ ही, उक्त फेक आईडी से पीड़िता के परिजनों एवं परिचितों को भी आपत्तिजनक फोटो/वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा था।
घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर दिनांक 17.10.2025 को मु0अ0सं0 329/2025, धारा 66D, 67 IT Act, थाना कप्तानगंज में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान के क्रम में साइबर सेल जनपद आजमगढ़ एवं थाना कप्तानगंज की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण व सतत् प्रयास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त— अनुराग सोनकर पुत्र राजू सोनकर, निवासी थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक06.12.2025 को हिरासत पुलिस में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button