Azamgarh encounter:कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर युवक की मौत,एक घायल

A car hit a bike from behind, one youth died and one was injured.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज (आजमगढ़ ) जिले से होकर वाराणसी जाने वाले नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के रेतवाचंद्रभानपुर नहर के समीप तिराहा पर शनिवार की दोपहर कार ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर । एक युवक की मौत एक गम्भीररूप से घायल । देवगांव कोतवाली के नहर तिराहा के समीप बाइक सवार को कार ने पिछे से मारा जोरदार टक्कर । जिसमे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो मे अखिलेश उर्फ छोटू 13 वर्ष पुत्र अवधेश निवासी सरौनी थाना केराकत जिला जौनपुर को मृत घोषित कर दिया व गम्भीररूप से घायल मोनू 25 वर्ष पुत्र लौटू निवासी सरौनी थाना केराकत जिला जौनपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल मोनू अपने भतीजा अखिलेश के साथ आजमगढ जिला के गम्भीरपुर थाना के अनुवयी गांव अपने मामा सत्येन्द्र कुमार बेनवंशी के घर घूमने जा रहा था । मृत अखिलेश कुमार छः भाइयो मे सबसे छोटा था । पिता राजगीर का कार्य करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button