Azamgarh Murder:आजमगढ़ में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Bike rider shot dead in Azamgarh, sensation in the area

आज़मगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित जुनेदगंज बाइपास पर शनिवार शाम बाइक सवार युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल पहुँचाए जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ़ राजू शनिवार शाम लगभग सात बजे बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे।
बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
कंधरापुर क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम अस्पताल के पास पुलिया पर पहुँचते ही पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय, जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, अस्पताल पहुँच गईं। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा पूर्व में धमकाए जाने की बात कही है।घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार और सीओ सिटी शुभम तोदी मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं।



