Jabalpur accident: रेल ट्रैक पार करते मालगाड़ी की चपेट में 3 महिलाएं और 3 बच्चे आये चपेट में1 महिला और 3 वर्षीय बालक की मौत
Three women and three children were hit by a goods train while crossing the railway track at Madan Mahal station. One woman and a three-year-old boy died.

जबलपुर के मदन महल स्टेषन में देर रात दर्दनाक हादसे में 1 महिला और एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई वही 2 महिलाएं और 2 बच्चे घायल हो गए।जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है की भोपाल जनशताब्दी से पुष्पा सोंधिया,नन्ही बाई ,शिवानी पटेल निवासी नृसिंहपुर 3 बच्चो के साथ मदन महल स्टेषन में उतरी।इस दौरान 2 नं प्लेटफॉर्म से 1 नं प्लेटफॉर्म जाने के लिए उन्होंने सीढ़ियों के इस्तेमाल न करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना आसान समझा और ट्रैक बच्चो के साथ पार करने लगे इतने में सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में सभी 6 लोग आ गए ।जिससे पुष्पा सोंधिया और 3 साल का बालक राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए वही 2 महिला और 2 बच्चो को सामान्य चोटे आई ।जहा सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया।बताया जा रहा है की इलाज के दौरान पुष्पा सोंधिया और 3 साल के बालक राजवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।वही सूचना पर पहुची पुलिस और जीआरपी के द्वारा मामले को लेकर जांच की जा रही है।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया
की जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय प्लेटफॉर्म में न जीआरपी बल न ही आरपीएफ का बल मौजूद था।वही इसको एक बड़ी लापरवाही से देखा जा रहा है।बरहाल इस हादसे को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घायलों को उचित उपचार और मामले की जांच के आदेश जारी किए है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



