Azamgarh News: उपजिलाधिकारी ने गांवों कस्बों में बूथों पर जाकर भौतिक सत्यापन किया।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह ने क्षेत्र के भैरोपुर,बड़ागांव,मस्जिदिया, अ सनी,कस्बे के आदि स्थानों पर स्थित बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति जानने के साथ गणना प्रपत्रों की स्थिति जाना।साथ ही लोगों से एसआईआर को लेकर उनकी समस्याओं को जाना।लोगों ने 2003 एवं 2025 के मतदाता सूची में नामों के अंतर की समस्या से अवगत कराया।जिसपर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी भी वास्तवित मतदाता का नाम विलोपित नहीं होगा।उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हो रहा है।यह सामान्य प्रक्रिया है।इसमें किसी जाति,धर्म के आधार पर किसी का नाम नहीं कटेगा।आप सभी अफवाहों पर ध्यान न दें।बीएलओ आप के ही आस पास का है।कोई समस्या हो तो मुझसे या बीएलओ,अन्य अधिकारियों को अवगत कराए।



