Azamgarh News: आज़मगढ़ में बड़ी चोरी,ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाकर चोर ले गए लाखों का सामान

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ में बड़ी चोरी,ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाकर चोर ले गए लाखों का सामान

आज़मगढ़ जनपद के सिधारी थाना अंतर्गत पुराने पुल के पास स्थित ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और सीओ नगर मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सिधारी हाइडिल निवासी सुनील वर्मा की पुराने पुल के पास ज्वेलरी की दुकान है। देर रात चोर दुकान के पीछे बनी करीब 25 फीट गहरी खाई से चढ़कर अंदर दाखिल हुए और सोने–चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित के मुताबिक दुकान से लगभग ढाई किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवर चोरी हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसी दौरान, बगल में स्थित जमालपुर निवासी ओमप्रकाश यादव की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से भी चोरों ने करीब 60 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब मकान मालिक ने दुकान के ताले टूटे देखे, तब दोनों दुकानदारों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ नगर शुभम तोदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सीओ नगर शुभम तोदी ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग शॉप में चोरी की सूचना मिली थी। जांच में यह बात सामने आई कि ज्वेलरी शॉप की अलमारी में रखा सामान सुरक्षित है, जबकि बाहर रिपेयरिंग के लिए रखे सामान चोरी हुए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button