Azamgarh News: 13 दिसम्बर को होगी लोक अदालत – यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान जारी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
यातायात पुलिस, जनपद आज़मगढ़ द्वारा
आज दिनांक 09.12.2025 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार,* अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री शुभम तोदी के कुशल निर्देशन में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।यातायात निरीक्षक, आजमगढ़ द्वारा *सिविल लाइन्स चौराहे पर बैनर लगाकर तथा शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से ऑडियो अनाउंसमेंट कर आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को लोक अदालत* की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।जनपद आज़मगढ़ यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।



