Azamgarh News: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़

आज़मगढ़:हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार — घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व बाँस का डंडा बरामद,वादी राजीव पुत्र हरिलाल निवासी फरिहा थाना निजामाबाद द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्तगण उमेश पुत्र हरिलाल एवं अंकित पुत्र उमेश निवासी फरिहा द्वारा जमीन में पानी गिराने के विवाद को लेकर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किया गया तथा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 405/2025 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।सोमवार को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी गई।अभियुक्तगण उमेश गौड़ एवं अंकित गौड़ घर पर मौजूद मिले। दोनों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय 10.15 बजे हिरासत में लिया गया।अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप एवं बाँस का डंडा बरामद किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button