Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*1. घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 08.12.2025 को थाना कप्तानगंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ व परेशान करने की घटना पर मु0अ0सं0–401/2025 धारा 74 BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 अमन तिवारी द्वारा की जा रही है।
*2. गिरफ्तारी का विवरण*
आज दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 अमन तिवारी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर सूचना पर मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव निवासी अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज को ग्राम चेवता में गवाहों से कहासुनी करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा समझाने पर अभियुक्त और उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गया, जिस पर तत्काल अभियुक्त को समय करीब 12:50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में कार्यवाही कर उसे मा0 न्यायालय हेतु भेजा गया।
*3. गिरफ्तार अभियुक्त*
• इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव निवासी अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज, उम्र लगभग 26 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0–401/2025 धारा 74 BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 अमन तिवारी थाना कप्तानगंज
2. का0 प्रमोद कुमार थाना कप्तानगंज



