आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट कांड का खुलासा: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सख़्ती से आरोपी गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी दबोचा गया

आज़मगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर पासपोर्ट बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सक्रिय नेतृत्व क्षमता एक बार फिर साफ दिखाई दी। थाने का कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की है। इसी सख़्ती और निगरानी का परिणाम है कि कई संवेदनशील मामलों का खुलासा तेज़ी से हो रहा है।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अबूशाद पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी ग्राम मंगरावा, रायपुर (थाना गंभीरपुर), को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अलग-अलग वर्षों में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर तीन पासपोर्ट बनवाए थे। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक यशवंत सिंह द्वारा गहन पड़ताल में पासपोर्ट से जुड़े अभिलेखों में हेरफेर की पुष्टि हुई।फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और पासपोर्ट नियमों के उल्लंघन के मामले में आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। मंगलवार को सक्रिय पुलिस टीम ने उसे विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सतर्कता, नेतृत्व और अपराध पर त्वरित कार्रवाई की नीति से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। स्थानीय लोग भी उनकी कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में गंभीरपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसते हुए लगातार सफलताएं दर्ज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button