Azamgarh News: युवती से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

*युवती से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 08.12.2025 को थाना कप्तानगंज में वादिनी द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री लगभग शाम 05:00 बजे ग्राम बनहवां बागीचा में बकरी चराने गई थी। उसी समय दिनेश सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, निवासी ग्राम वाजिदपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़ ने उससे छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग आने लगे तो अभियुक्त उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कप्तानगंज पर
मु0अ0सं0 403/2025, धारा 74, 351(3) BNS व 9(ड)/10 POCSO Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण-*
दिनांक 10.12.2025 को उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग, रोकथाम जुर्म व लंबित विवेचनाओं हेतु मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दिनेश सिंह को मुखलिसपुर के पास स्थित भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. दिनेश सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, निवासी: ग्राम वाजिदपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 403/2025, धारा 74, 351(3) BNS व 9(ड)/10 POCSO Act, थाना कप्तानगंज (वर्तमान अभियोग)

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह, थाना कप्तानगंज
2. का0 बृजेश गौड़, थाना कप्तानगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button