Azamgarh news:भाजपा के संगठन चुनाव में चुने हुए प्रांतीय परिषद के सदस्यों की अहम रहेगी भूमिका,विनोद राजभर

Elected provincial council members will play a key role in BJP's organisational elections, says Vinod Rajbhar

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज/आज़मगढ़:भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के निमित्त प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की इस क्रम में संगठनात्मक जनपद लालगंज के विधानसभा वार प्रांतीय परिषद *ऋषि कांत राय* को निज़ामाबाद से जितेन्द्र सिंह को अतरौलिया से चंद्र राम सरोज को लालगंज से राममनी यादव को फूलपूर से एवं रामस्वार्थ राजभर को दीदारगंज से सदस्य बनाया गया है।लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने नवनियुक्त प्रांतीय परिषद सदस्यों को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ,विनोद राजभर ने कहा नवनियुक्त प्रांतीय परिषद के सदस्य आगामी संगठन की नवीन संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति को और बेहतर बनाने का भी कार्य करेंगे l भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है ऐसे में संगठन के चुनाव में प्रत्येक जनपद और विधानसभा की अपनी राय महत्वपूर्ण है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button