Azamgarh news:चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Azamgarh,Voter awareness campaign launched

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज,आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत कटघर लालगंज में जन संपर्क कर छूटे हुए मतदाताओं को फार्म 6 भरकर मतदाता बनने की अपील की। नेता द्वय ने बताया कि नये मतदाता बनाने का कार्यक्रम भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है ।इसलिए लोगों को इस कार्यक्रम में रुचि लेते हुए नए मतदाता बनाने का कार्य करना है। एस आई आर राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें सभी लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए । स्वयं मतदाता बने और दूसरों को बनाएं यही भाजपा की अपील है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, शिव सागर बर्नवाल,कृष्ण कुमार मोदनवाल,नन्दलाल गुप्त, धर्मेन्द्र सोनकर,धन्नजय जायसवाल, बहादुर गुप्त , प्रमोद सिंह,शकील अहमद आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।



