Azamgarh news:आजमगढ़ कांग्रेस की बैठक,14 दिसंबर रैली के लिए रणनीति तय

दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर

आजमगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस रैली की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने भरोसा जताया कि आजमगढ़ की ऐतिहासिक भागीदारी संगठन की शक्ति का संदेश देशभर में देगी।बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच रैली की रणनीति, सहभागिता और दायित्वों का विभाजन तय किया गया तथा सभी से अनुशासन और निष्ठा के साथ रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button