Deoria news, बदमाशों ने की लूट की कोशिश अपराधियों की गोली हुई मिस बची जान

Deoria today news

, बदमाशों ने की लूट की कोशिश, अपराधीयो की गोली हुई मिस बची जान।
देवरिया।
लार भाटपार रानी रामनगर के निकट करीब दिन में दो बजे के आसपास बड़ी वारदात टल गई।राउतपार रघेन गाँव के रहने वाले धीरेंद्र यादव पुत्र – बाबू नंदन यादव अपने साथी प्रकाश यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों लार के एटीएम से पैसा निकालकर वापस अपने गाँव जा रहे थे।इसी दौरान बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने इनका पीछा किया।घायलों ने बताया कि बदमाशों ने पहले बिहार जाने का रास्ता पूछा और उसके बाद अचानक बाइक रोककर लूटपाट , का प्रयास करने लगे।पीड़ितों केअनुसार,बदमाशों ने पहले पिस्टल सटाकर पैसे और चैन की मांग की।विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग करने की कोशिश की,लेकिन किस्मत से पिस्टल में गोली फंस गई, जिससे बड़ी वारदात टल गई।इस दौरान धीरेंद्र और प्रकाश ने किसी तरह खुद को बचाया और शोर मचाना शुरू कर दिए,जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।इस दौरान बदमाशों ने धीरेंद्र के गले से चैन छीनने की कोशिश की और आधी चैन तोड़कर लेकर फरार हो गए।विरोध करने पर उन्हें चोट भी आई।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस बदमाशों की तलाश तेज कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button