Deoria news:विश्व मानवाधिकार दिवस पर मेडिकल कॉलेज में फीवर क्लीनिक का हुआ लोकार्पण
Deoria today news
विश्व मानवाधिकार दिवस पर देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फीवर क्लिनिक का लोकार्पण।
देवरिया
विश्व मानवाधिकार दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में मंगलवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त फीवर क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। रूम नंबर 14 में आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीवर क्लिनिक का लोकार्पण किया।
नए फीवर क्लिनिक में सामान्य बुखार, वायरल फीवर, कॉमन कोल्ड, रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट इंफेक्शन सहित सभी प्रकार की बुखार व संक्रमण संबंधी बीमारियों का सुव्यवस्थित उपचार उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि यहां वृद्ध मरीजों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें शीघ्र और सरल चिकित्सा मिल सके।
क्लिनिक के नोडल डॉ. सोनू कुमार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेवाएं देंगे, जबकि सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को अपना दायित्व निभाएंगे।
उद्घाटन समारोह में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. प्रियंका राय पांडे, डॉ. कन्हैया कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अश्वनी पांडे, सहित जूनियर व सीनियर डॉक्टर उपस्थित रहे।
ओपीडी के प्रथम ही दिन नोडल अधिकारी डॉ. सोनू कुमार ने लगभग 70 मरीजों का परीक्षण व उपचार कर फीवर क्लिनिक की शुरुआत को प्रभावशाली बनाया।



