Azamgarh news:ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी यशवंत चौबे के लगातार जन चौपाल से विपक्ष में बढ़ी हलचल
Block chief candidate Yashwant Choubey's continuous public meetings increased the stir in the opposition.

अहरौला/आजमगढ़। आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर अहरौला क्षेत्र की राजनीति तेजी से गर्माती जा रही है। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी यशवंत चौबे के द्वारा लगातार गांव–गांव में जन चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद करने और उनके सुख-दुःख में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। इसी सक्रियता ने अब विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी है।ग्रामीणों से संवाद के दौरान यशवंत चौबे न केवल समस्याएँ सुन रहे हैं, बल्कि अपनी क्षमता अनुसार सहयोग भी कर रहे हैं। इसी वजह से स्थानीय लोगों में उनकी पकड़ मजबूत होती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन से विपक्षी दलों के भीतर चुनावी चिंता बढ़ गई है।
चुनाव लड़ने को लेकर फैली अफवाहों का खंडन
मीडिया कर्मियों से बातचीत में यशवंत चौबे ने साफ शब्दों में कहा कि वे पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे इस भ्रम को खारिज किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। चौबे ने कहा—“मैं अहरौला का बेटा हूं। जब मैं किसी के दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होता हूं तो मुझे महसूस होता है कि भगवान ने मुझे इस काबिल बनाया है कि मैं लोगों के दुख बाँट सकूँ। जहाँ सहयोग की जरूरत होती है, मैं पूरा प्रयास करता हूँ। चुनाव न लड़ने की बात पूरी तरह झूठ है। मैं चुनाव में मजबूती से हूँ और जनता व भगवान का आशीर्वाद रहा तो जीत निश्चित है।”लगातार जनसंपर्क और जनता के बीच बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में अहरौला की राजनीति और भी रोचक होने वाली है।



