आजमगढ़ में शराब पीने के बाद झगड़ा,अधेड़ की कुएं में फेंके जाने से मौत

Dispute after alcohol party: Middle-aged man thrown into well, dies; case filed against three

रिपोर्ट: विवेक तिवारी

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के शेख पठानपुर गांव में मंगलवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथियों ने एक अधेड़ को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रात करीब 12 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।गोसाईंपुर (हजारे महलपुर) गांव निवासी 50 वर्षीय सुभाष सरोज मंगलवार शाम घर से निकले थे। उन्होंने शेखपुर पठानपुर गांव के राहुल गौतम को कुछ रुपये दिए थे, जिनकी वसूली के लिए वे उससे मिलने गए थे। पंचायत भवन के पास उनकी राहुल और उसके दो साथियों से मुलाकात हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद रुपये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान राहुल और उसके साथियों ने सुभाष की पिटाई की और फिर उन्हें पास के कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।किसी महिला द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुआं गहरा होने के कारण कोई नीचे नहीं उतर सका और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मिलकर शव को बाहर निकाला।सुभाष सरोज के तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button