बरदह में RTI का खुला उल्लंघन: सूचना देने के बजाय दबाव, सचिव व प्रधान के रवैये से शिकायतकर्ता परेशान

Open violation of RTI in Bardha: Complainant upset with the attitude of secretary and head, pressure instead of giving information

विवेक तिवारी

बरदह/आजमगढ़: क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई सूचना का अधिकार (RTI) व्यवस्था को बरदह में खुलेआम दरकिनार किया जा रहा है। ऑनलाइन आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी न देने पर सचिव पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे सूचना उपलब्ध कराने के बजाय ग्राम प्रधान के माध्यम से शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आरटीआई दाखिल की थी, लेकिन सूचना देने की बजाय ग्राम प्रधान एक लोग को साथ लेकर उनके घर पहुंच गए। इससे न केवल अनावश्यक विवाद की स्थिति बनी, बल्कि इसे ग्रामीणों ने “दबाव की राजनीति” बताया है।पीड़ित नागरिक का कहना है कि सचिव व प्रधान का यह रवैया आरटीआई कानून का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे पूरे मामले की जिलाधिकारी महोदय व उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत करेंगे।ग्रामीणों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब जनता ऑनलाइन सूचना मांग रही है, तो उसे समय से उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। दबाव बनाना घर पहुंचकर यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button