Azamgarh news:लालगंज क्षेत्र में केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

Inauguration of new branch of Canara Bank in Lalganj area

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत लालगंज में केनरा बैंक की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन बृहस्पतिवार को हो गया। इस शाखा के खुलने से स्थानीय जनता और किसानों में हर्ष का माहौल है। केनरा बैंक के जनरल मैनेजर अजीत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 11 दिसंबर 2025 को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत लालगंज की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव ने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के शीर्ष अधिकारी और स्थानीय गणमान्य सुधाकर अय्यागरी, क्षेत्रीय अभिषेक सैनी बद्री विशाल मिश्रा राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यालय के एजीएम, सुधाकर अय्यागरी ने अपने संबोधन में कहा कि लालगंज शाखा केवल एक व्यावसायिक केंद्र नहीं है। बल्कि यह वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा हम हर घर को बैंकिंग से जोड़ना चाहते हैं। ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं, पेंशन और सब्सिडी के सीधे लाभ (DBT) से वंचित न रहे। किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, उन्होंने स्थानीय किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋणों और कृषि वित्तपोषण की त्वरित प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। युवाओं को शैक्षणिक ऋण और छोटे उद्यमियों को ऋण आसानी से उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया गया। ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिले। मंडल प्रबंधक अभिषेक सैनी ने सरकार की विकास योजनाओं में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा सरकार की हर बड़ी योजना, चाहे वह सड़क हो, आवास हो या कृषि विकास, उसमें केनरा बैंक एक विश्वसनीय भागीदार है। उन्होंने ग्राहकों को बैंक की आधुनिक डिजिटल सेवाओं (यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग) को अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बैंक स्टाफ ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित तरीके सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button