Azamgarh News: आजमगढ़ में पकड़ी गई फर्जी महिला पुलिसकर्मी, रोडवेज परिसर में वर्दी पहनकर घूम रही थी, बिना टिकट यात्रा करती थी आरोपी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को उप्र पुलिस की वर्दी में घूमते हुए पकड़ा। उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, एवं महिला थानाध्यक्ष उ0नि0 प्रज्ञा सिंह शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें महिला की चाल-ढाल, व्यवहार और वर्दी पहनने के तरीके पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब महिला को रोकर पूछताछ की, तो वह अपनी तैनाती के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी देने लगी। सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि वह पुलिस विभाग में नहीं है, बल्कि वर्दी पहनकर बस व ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करती है।
आरोपी ने अपना नाम नीतू चौहान (29 वर्ष) निवासी बनकटा बुजुर्ग, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकरनगर बताया।
महिला उ0नि0 द्वारा जामा तलाशी में उसके पास से बरामद हुआ, उ0प्र0 पुलिस की मोनोग्रामयुक्त वर्दी, बेल्ट व चपरास,दोनों कंधों पर लगे पुलिस बैज,गोल्डेन चिन्हयुक्त पी–कैप,पुलिस पैटर्न जूते–मोजे
पुलिस वर्दी का अवैध रूप से उपयोग कर आमजन एवं विभाग को भ्रमित करने के इस गंभीर कृत्य पर आरोपी के खिलाफ धारा 205 / 318(4) / 204 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं, इसलिए इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button