जबलपुर में उड़न दस्ते की कार्रवाई: मिठाई में कीड़े मिलने पर दुकान संचालक पर होगी कानूनी कार्यवाही
तिलहरी स्थित मिठाई दुकान में मिली भारी अनियमितताएं, विभाग ने लिए सैंपल

जबलपुर के तिलहरी क्षेत्र में संचालित बालाजी मिष्ठान में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दबिश देते हुए मिठाई की दुकान का वाचन निरीक्षण किया इस दौरान मिठाई दुकान में काफी अनियमितताएं पाई गई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि उन्हें गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई थी की डिलीवरी स्थित बालाजी मिष्ठान में घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयों का विक्रय किया जा रहा है। शिकायत पर तत्काल ही उड़न दस्ते की टीम उक्त मिठाई की दुकान पर पहुंची जहां पर उन्होंने पाया कि रसगुल्ला और जीने में कीड़े लगे हुए थे इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए अन्य मिठाइयों के भी सैंपल लिए हैं साथ ही दुकान संचालक पर विधिवत कार्यवाही निर्देशित की है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



