Jabalpur news:कलेक्टर हालात पर निगरानी में, प्रदर्शनकारी सरकार से त्वरित निर्णय की मांग पर अड़े
जिला आंदोलन का तीसरा दिन: सिहोरा-खितौला में बाजार दूसरी बार पूरी तरह बंद

स-आंदोलन
-वीओ-जबलपुर के सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है आंदोलन में बैठे आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद साहू की अन्न जल त्यागने के बाद तबीयत बिगड़ गई और उन्हें देर रात सिहोरा के स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया और उनकी तबियत खराब होने पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह हालातो पर नजर बनाए हुए है बिगड़ने पर क्षेत्र में इस समय हालात अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं इसी बीच, सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर हर वर्ग का समर्थन बढ़ता जा रहा है क्योकि 9 दिसंबर से जारी सिहोरा जिला आंदोलन का यह तीसरा दिन है और खितौला से लेकर सिहोरा तक पूरा बाजार लगातार दूसरी बार पूरी तरह बंद रहा पहले ही दिन सभी निजी स्कूलों में अघोषित अवकाश घोषित कर दिया गया था और प्रदर्शनकारी सिहोरा को जिला घोषित किए जाने सरकार से तुरंत निर्णय करने की मांग कर रहे हैं और तरह तरह के धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान सिहोरा की ओर करवाने का प्रयास कर रहे है इधर रोजमर्रा मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले लोगों को सिहोरा बंद रहने के काफी परेशानी हो रही है और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बंद रहने से आजीविका पर गहरा असर पड़ने लगा है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



