Azamgarh accident:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Azamgarh,Atraulia // A young man injured in a road accident died during treatment, his family members were inconsolable.

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
Azamgarh news:
अतरौलिया थाना क्षेत्र के टंडवा खपुरा गांव निवासी इंदल यादव पुत्र लाल बिहारी यादव उम्र 22 वर्ष जो बीती शाम लगभग 8:00 बजे ध्यानीपुर लोहरा गांव निवासी अपने मामा रजनीश यादव पुत्र स्व0 तिलकधारी उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से बिलरियागंज दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस घर आ रहा था कि जैसे ही थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर नेशनल हाईवे 233 पर पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को नजदीकी 100 सैया अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल इंदल यादव व रजनीश यादव का आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान इंदल यादव पुत्र लाल बिहारी यादव की मौत हो गई, वही घायल मृतक के मामा रजनीश यादव पुत्र तिलकधारी यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की माता रीता यादव ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था तथा मेहनत मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाता था। मृतक अपने मांमा के घर ध्यानीपुर में ही अक्सर रहता था। मौत से मृतक की माता रीता का रो-रो कर बुरा हाल है!!



