अम्न की राह के रहनुमा,डीआईजी सुनील सिंह और एसपी डॉ. अनिल, जिनके जज़्बे से खिली मिशन शक्ति की मंज़िल
मिशन शक्ति के रखवाले,सुनील सिंह और डॉ. अनिल, जिनके इरादों से मजबूत हुई महिलाओं की मंज़िल

आज़मगढ़, 12 दिसंबर: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को त्वरित, सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन, प्रबंधन और सेवा गुणवत्ता की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल, मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों से संबंधित सभी अभिलेखों, रजिस्टरों एवं सेवा अभिलेखों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। केंद्र पर सहायता प्राप्त कर चुकी पीड़ित महिलाओं से उनके मोबाइल नंबर पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें प्रदान की जा रही सेवाएँ समयबद्ध, संवेदनशील तथा उच्च गुणवत्ता वाली हों।डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मिशन शक्ति केन्द्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं के लिए विश्वास और सुरक्षा का केंद्र बनें, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।दोनों उच्च अधिकारियों ने मिशन शक्ति केन्द्रों को निर्देशित किया कि वे पीड़ित महिलाओं को आगमन से लेकर संपूर्ण पुनर्स्थापन तक समग्र सहयोग प्रदान करें, जिसमें, पुलिस सहायता,. चिकित्सा सहायता,. कानूनी सहयोग,. मनोवैज्ञानिक परामर्श,. पुनर्वास एवं आश्रय,. मुआवजा/क्षतिपूर्ति दिलाने में सहयोग साथ ही विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता शामिल है।बातचीत के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी केन्द्र मासिक कार्य योजनाओं के अनुरूप कार्य करें और किसी भी पीड़िता को किसी भी प्रकार की देरी या असुविधा न हो।डीआईजी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व एवं एसपी डॉ. अनिल कुमार की सतर्क, संवेदनशील और दृढ़ प्रतिबद्धता के चलते मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन की दिशा में लगातार सराहनीय प्रगति दर्ज की जा रही है।



