Azamgarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
*पूर्व की घटना-* दिनांक 26.10.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था कि वादी कि बहन को आरोपी सुजीत चौहान पुत्र हरेदव चौहान निवासी ग्राम सठियाँव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी देने की धमकी देते हुए भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0- 334/25 धारा – 87/69/351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज दिनांक 12.12.2025 को उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत चौहान पुत्र हरदेव चौहान निवासी सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को वजहा पुलिया से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 334/25 धारा 87/69/351(3) /137(2) BNS धारा ¾ पाक्सो एक्ट 2012 थाना जहानागंज आजमगढ़
*गिरफ्तारी अभियुक्त-* सुजीत चौहान पुत्र हरदेव चौहान निवासी सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 राहुल कुमार, हे0का0 अनिल यादव व का0 प्रदीप यादव थाना जहानागंज आजमगढ़।



