Jabalpur news:पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जुए के फड़ पर छापा, गिरफ्तार, नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त

जबलपुर जिले की पुलिस लाइन एवं अधारताल थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जुए फड़ से 18 जुआड़ी को को 83 हजार 850 रूपयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर पहाड़ी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाईन तथा अधारताल थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां 10 जुआडी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआड़ी के पास एवं फड़ से ताश पत्ते एवं नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button