आजमगढ़ के गंभीरपुर में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प,सात लोग घायल
पुराने विवाद को लेकर गंभीरपुर में बवाल, महिला व युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मे शुक्रवार की रात्रि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से सतिराम, राहुल व दूसरे पक्ष से दुईजी, मुस्कान, राजू, रजई घायल हो गए सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मद पर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में सतिराम व रजई मे पुराना विवाद है जिसको लेकर शुक्रवार की रात्रि दोनों पक्ष आमने-सामने हो और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इस मारपीट में सतिराम 55 वर्ष पुत्र लखन, राहुल 24वर्ष पुत्र सतिराम व दूसरे पक्ष से दुईजी 50 वर्ष पत्नी विजई, मुस्कान 17 वर्ष पुत्री रजई, राजू 35 वर्ष पुत्र राजेंद्र, रजई 45 वर्ष पुत्र सुचित घायल हो गए सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा गया जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहाँ दोनों पक्षों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक दुईजी व सतिराम की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चलें की 21 जून 2025 को हाउ मच इस रतिराम के पुत्र साहिल का शव घर से कुछ दूरी पर एक ट्यूबवेल के पास मिला था जिसमें रजाई के परिवार का सोनू जेल गया है। उसके बाद से दोनों परिवारों में आए दिन विवाद होता रहता है। पुलिस चौकी प्रभारी गंभीरपुर संदीप दुबे ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है अभी किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



