Azamgarh news :नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पवई थाना अंतर्गत वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि अभि0 रमेश पुत्र ताड़ी ग्राम खजूरी थाना मालीपुर जिला अकबरपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 332/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 13.12.2025 को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह ने मुकदमा उपरोक्त की पीडिता को बरामद करते हुए अभियुक्त रमेश पुत्र ताड़ी निवासी अमरन शैदपुर खजुरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर को कलान चौराहे से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।



