Azamgarh news :25000 का इनामियां हिस्ट्री सीटर शेरा सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार साथी हुआ फरार
25000 का इनामियां हिस्ट्री सीटर शेरा सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार साथी हुआ फरार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अहिरौला थाना अंतर्गत डॉ0 बीरेन्द्र कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 श्री नेवाज प्रजापति, निवासी ग्राम समसल्लीपुर (माहुल बाजार में नवनीत क्लीनिक), थाना अहरौला पर अभियुक्तों द्वारा कनपटी पर असलहा लगाकर ₹2,00,000/- रंगदारी मांगने एवं विरोध करने पर सिर पर असलहे की मुठिया से वार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 398/2025 धारा 308(5)/115(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में लूट, रंगदारी, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर व 25000 रूपए के इनामियां अभियुक्त है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव अपने साथी अंगद यादव के साथ मोटरसाइकिल से गहजी पश्चिम पट्टी होते हुए दुर्वासा की ओर जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा महलिया के पास घेराबंदी की गई। मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस को देखते ही असलहा लहराते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया तथा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभियुक्त अंगद यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वादी द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के कारण वह फरार चल रहा था तथा पकड़े जाने के भय से उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव, पिता का नाम : दाताराम यादव उर्फ मिट्ठू यादव, निवासी : ग्राम कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र : लगभग 25 वर्ष।
फरार अभियुक्त-
01. अंगद यादव, पिता का नाम : जयप्रकाश यादव, निवासी : ग्राम कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।



