Azamgarh news:हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर त्वरित गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

आजमगढ़ जनपद के थाना गंभीरपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहुल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा और घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। पूरी कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई।कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीरपुर पुलिस की यह तत्परता और पेशेवर कार्यशैली प्रशंसनीय है।



