Mau news:सवालाख श्री हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब- बाबा बागेश्वर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिया आशीर्वाद

Mau today news

मऊ। घोसी। शीतला माता मंदिर मऊ में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर का पूरा प्रांगण सनातनी श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। संकल्प पूजन, संगीतमय सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ अनुष्ठान एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से पूर्ण हुआ। इस दौरान बागेश्वर धाम आश्रम पीठाधीश्वर बाबा बागेश्वर ने ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से आयोजको को साधुवाद देते हुए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस पुनीत कार्यक्रम से गदगद उन्होंने कहाकि मैं शीघ्र ही मऊ आना चाहूंगा।
गौरतलब हो कि हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा नगर के शीतला माता मंदिर में रविवार को एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। इसके लिए पूरे कमेटी के सदस्यों द्वारा अथक मेहनत कर शीतला माता मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज का भव्य दरबार तैयार किया गया था। जनपद के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु हजारों की संख्या में शीतला माता मंदिर पहुंचे, जहां पूरा प्रांगण भर गया। लगभग 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन, संकल्प करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संकल्पित लोगों द्वारा समय के साथ पूजन अर्चन प्रारंभ किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ शुरू होने से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। दोपहर को दरबार का पट लगाकर भगवान को भोग प्रसाद भी लगाया गया। हनुमान चालीसा पूर्णाहुति उपरांत लगभग 25000 लोगों के महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर, डॉ एस सी तिवारी, डॉ राहुल राय, आइएमए अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह, डॉ योगेन्द्र यादव, इंजीनियर वीरेन्द्र, लालबहादुर जायसवाल, संतोष राजवती, प्रिंस गुप्ता, गिरधर अग्रवाल, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, कन्हैया जायसवाल सहित काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में हनुमत कृपा सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल “चंदू बाबू”, अजय गुप्ता, रवि बरनवाल, डॉ एस लाल, रामप्यारे गुप्ता, आशीष प्रजापति, अरुण वर्मा, सुशील जायसवाल, वेद नारायण मिश्रा, आनंद मिश्रा, डॉ राम गोपाल गुप्ता, विजय तुलस्यान, राकेश श्रीवास्तव, सौरभ बरनवाल, विकास प्रजापति, अजीत वर्मा, राजेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, मनोज मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button