Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आज़मगढ़ निवासी युवक की मौत, छह घायल

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद से होकर जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिवाड़ी (राजस्थान) से आजमगढ़ आ रही एक यात्री बस (यूपी 60 बीटी 4685) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 207 पर लघुशंका के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस में सवार यात्री नीचे उतर रहे थे।
तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या एचआर 55 एवी 5839) ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दीपक चौहान, निवासी मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ की मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button